महाराजगंज: मटकोंपा समिति का वीडियो वायरल, ई-रिक्शा से ले जाई जा रही यूरिया खाद पर उठे सवाल
सोमवार दोपहर 12:00 बजे घुघली विकासखंड में इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे साधन सहकारी समिति लिमिटेड मटकोंपा का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा में यूरिया खाद की कई बोरियां लदी हुई हैं। यह दृश्य ऐसे समय में सामने आया है जब बड़ी संख्या में किसान सुबह से शाम तक समिति परिसर में लाइन लगाकर खाद का