महाराजगंज: भिटौली के गैस गोदाम के पास नारायणी नहर में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
महराजगंज ज़िले के भिटौली के गैस गोदाम के पास नारायणी नहर में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि खईचा गांव निवासी राजेश का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीण भी मौके पर जुटे है