महाराजगंज: नगर के कई वार्डों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लगाए पंपसेट
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने शास्त्री नगर, सिविल लाइन व विस्मिल नगर का निरीक्षण किया। लोहिया नगर में जलजमाव की समस्या देखते हुए राम जानकी मंदिर के पास पंपसेट लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मानसून में जलभराव से निजात दिलाने के लिए यह अहम कदम है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी शीघ्र आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।