जमुई: गरसंडा गांव में मुखिया के साथ दारू पी रहे पिता को बुलाने गए पुत्र की मुखिया जी ने की पिटाई, घायल ने लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Oct 7, 2025 गरसंडा पंचायत के मुखिया अशोक पासवान पर शराब के नशे में युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना सोमवार की रात करीब 9:00 बजे की बताई जाती है। यहां सनोज कुमार जब अपने पिता विनोद रजक को मुखिया अशोक पासवान के घर बुलाने गए थे तो अचानक शराब के नशे में धुत मुखिया अशोक पासवान द्वारा अपने सहयोगियों के साथ सनोज कुमार की जमकर पिटाई कर दी।