शिव गल्ला भंडार का शटर काटकर चोरी
📍 बरहर टोला, जगदीशपुर-बिहिया पथ | भोजपुर
मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने शिव गल्ला भंडार का शटर काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 15 बोरा गेहूं और ₹2.50 लाख नकद लेकर फरार हो गए।
पीड़ित दुकानदार राजू कुमार गुप्ता और संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नकद राशि किसानों को भुगतान करने के लिए रखी गई थी। बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर शटर कटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 और जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
👉 इस घटना पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।
#Bhojpur #Jagdishpur #Bihiya #CrimeNews #Theft #TodayShahabadNews