भरतपुर: भरतपुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा साथी घायल, ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार
भरतपुर में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।