राजपुर: परसागूड़ी में चेक डेम के बनने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, खुशी से झूम उठा पूरा गाँव
बलरामपुर जिले से एक सकारात्मक और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत परसागुड़ी में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से एक नए चेक डेम का निर्माण किया जा रहा है। यह चेक डेम दादरपारा के पास स्थित जल स्रोत को रोकने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र म