बरहरुवा: बरहरवा में 174 चोरी के मोबाइल फोन के साथ कालियाचक के दो चोर गिरफ्तार
बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर रात्रि गुप्त सूचना पर वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच से 174 चोरी के मोबाइल फोन के साथ कालियाचक के दो चोर (मोहम्मद नासरुद्दीन शेख (28 वर्ष) एवं मोहम्मद रहमत शेख (23 वर्ष), दोनों निवासी कलियाचक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।