पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती को लेकर युवक हुआ फरार, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने युवती को कई जगह रिश्तेदारी में भी तलाश किया पर उसकी कोई जानकारी नहीं लग सकी। मामले में पुलिस शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है