बांका: पीबीएस कॉलेज ने मनाया 65वां स्थापना दिवस, दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Banka, Banka | Oct 23, 2024 बांका पीबीएस कॉलेज का स्थापना काल के बाद पहली बार स्थापना दिवस बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मनाया गया। इस बार धूमधाम के साथ 65वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉक्टर जवाहर लाल, प्रधान सचिव पंकज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए।