बांका: जिले के एक गांव से शादी के लिए अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया, कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा
Banka, Banka | Oct 22, 2024 जिले के एक गांव से शादी के नियत से अपहरित नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे बताया कि अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए नाबालिक युवती को बरामद किया गया है। बरामद करने के बाद युवती का न्यायालय में फर्द बयान कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।