बांका: बांका और कटोरिया में उत्पाद विभाग ने शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 23, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने बांका व कटोरिया में मंगलवार की संध्या करीब 6 बजे अभियान चलाकर शराब के साथ 3 लोगों गिरफ्तार किया। बुधवार की दोपहर 12 बजे अस्पताल मे मेडिकल कराया गया। उत्पाद अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि बांका निवासी छोटू कुमार, कटोरिया निवासी विनोद कुमार, घोघा निवासी किशोर कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।