जशपुर: सरपंच की मनमानी के खिलाफ 18 पंचों ने किया विरोध, रंजीता स्टेडियम में एसडीएम से की शिकायत
जशपुर जिले के दुलदुला पंचायत में सरपंच की कथित मनमानी से नाराज़ पंचों ने विरोध दर्ज कराते हुए अपनी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाई। पंचायत के 20 में से 18 वार्ड पंचों ने जशपुर स्थित रंजीता स्टेडियम में कुनकुरी एसडीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पंचों ने आरोप लगाया कि सरपंच द्वारा पंचायत की योजनाओं की जानकारी