मढ़ौरा: बाबु के असोईयां से घोड़ा चोरी कर भाग रहा युवक ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया, पुलिस के हवाले
थानाक्षेत्र के बाबु के असोईयां से एक घोड़ा को चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर स्थानिय पुलिस के हवाले सोमवार की दोपहर बारह बजे कर दिया । ग्रामीणों ने बताया कि बाबु के असोईयां निवासी पुलिस राय के घोड़ा को दो युवक चोरी कर ले जा रहे थे जिनमें से एक युवक को चोरी के घोड़ा के साथ हसनपुरा में पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया ।