टीकमगढ़: जतारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर हेतु विकासखंड स्तरीय मेले का 22 जनवरी को किया जाएगा आयोजन
शनिवार को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया गया कि सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर हेतु विकासखंड स्तरीय मेले का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए ₹500 रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। इस मेले का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष में किया जाएगा।