केकड़ी: MLD अकादमी, केकड़ी में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित, नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई, एडीजे जयमाला ने कानूनी जानकारी दी
Kekri, Ajmer | Jul 7, 2026 मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी में मंगलवार को दोपहर 2 बजे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एडीजे-1 जयमाला पानीगर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और गलत संगत से दूर रहने का संदेश दिया।तथा कानून की जानकारी दी।