राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नर्मदापुरम स्थित अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के सिद्धांतों, विचारों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुनः स्मरण किया गया। साथ ही जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया।