बाड़मेर: बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम की कांग्रेस में वापसी के बाद कथित अश्लील वीडियो के पोस्टर जिला मुख्यालय पर लगे
Barmer, Barmer | Sep 27, 2025 बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के साथ ही विवाद बढ़ने लगा है। बाड़मेर, बायतु और बालोतरा में जगह-जगह मेवाराम जैन के कथित अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं।इसमें लिखा है- बाड़मेर हुआ शर्मसार, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी बाड़मेर की कांग्रेस, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं।सुबह-सुबह नगर परिषद को इस घटना की जानकारी हुई।