होशंगाबाद नगर: केसला में NRLM घोटाले में ब्लॉक मैनेजर सहित तीन लोग ₹20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, महिला से वेतन के बदले मांगे थे पैसे
नर्मदापुरम जिले के केसला में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे लोकायुक्त की कारवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के ब्लॉक मैनेजर धर्मेंद्र गुप्ता समेत 3 कर्मचारियों को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। लोकायुक्त की कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय पर हड़कंप मच गया।