बहोरीबंद: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस का ध्यान, बहोरीबंद में हुई बैठक
बहोरीबंद स्थित सैनी मैरिज गार्डन में कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन बैठक जिला अध्यक्ष कुँवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी मनु मिश्रा, विधानसभा प्रभारी दुर्गेश पटेल सहित ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।