नगरी: सिहावा में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में तीन लोगों पर की गई कार्रवाई
सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा बस स्टैंड में कुछ लोगों के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे देवेंद्र मरकाम, महेंद्र मरकाम और भूषण शांडिल्य को पकड़े। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।