राजपुर: सोनपा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम
Rajpur, Buxar | Jul 1, 2026 बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में मंगलवार-बुधवार की रात 30 वर्षीय सुदामा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्व राम अवतार शर्मा के पुत्र थे और जानकारी के अनुसार कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात सभी ने साथ खाना खाया और सो गए। बुधवार सुबह 7 बजे जब सुदामा का दरवाजा नहीं खुला तो शोर मचाया।