भिवानी: भिवानी में युवक से दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर , 10.10 लाख ठगे पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी: नौकरी दिलवाने के नाम पर टूरिज्म वीजा पर युवक को दुबई भेज दिया। पीड़ित ने जब वर्क वीजा लगवाने को कहा तो उसको ब्लैकमेल किया गया और उसका पासपोर्ट भी छीन लिया। पीड़ित से 10 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।