भिवानी: गांव कायला में धोखाधड़ी से ज़मीन को अपने नाम करवाकर लोन निर्गत करवाने का आरोप, 2 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
गांव कायला में धोखाधड़ी से उपजाऊ जमीन अपने नाम करवा कर 5.20 लाख रुपये का लोन ले लिया। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में मामला कोर्ट में भी चल रहा है। सदर थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव कायला निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उनके जमीन में कुल 23 हिस्सेदार है। उसके पिता विजेंद्र की वर्ष 2007 में मौत हो चुकी है।