भिवानी: कांवड़ियों से हरियाणा व उत्तराखंड प्रशासन की अपील, जारी किए गए दिशा–निर्देशों का करें पालन : एसपी
श्रावण मास में विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आवश्यक जानकारी एकत्रित करने हेतू सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कांवड़ लेने के लिए जाने वाले सभी श्रद्वालूओं से सहयोग कि अपील की गई है