भिवानी: PWD रेस्ट हाउस में अग्रवाल समाज ने डीजीपी आलोक मित्तल को किया सम्मानित
एडीजीपी सीआइडी आलोक मित्तल को डीजीपी रैंक प्रमोट होने पर बुधवार को हांसी रोड स्थित रेस्ट हाउस में अग्रवाल समाज की तरफ से अभिनंदन समारोह किया गया। समारोह में पहुंचे गुप्तचर विभाग के डीजीपी आलोक मित्तल को पगड़ी पहनाकर, शाल, बुके और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विजय बंसल टैनी ने की।