भिवानी: भिवानी आटो से उतारकर युवक पर राड से हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
नया बाजार निवासी एक युवक को आटो से उतारकर लोहे की राड से हमला करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में नया बाजार निवासी संदीप ने बताया कि वह अपने दोस्त योगेश के साथ घर पर जा रहा था। रास्ते में धर्मेंद्र जांगड़ा, सोनू उर्फ बिटू सचदेवा, सौरव राजपूत ने उनको आटो से उतार लिया। फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।