पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 14 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने 14 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट की पालना करते हुए नीमला थाना कैथवाड़ा निवासी नवाब को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।