पोहरी: परचून की दुकान पर बात करने से मना करने पर 2 लोगों ने एक शख्स से की मारपीट, मामला दर्ज
Pohri, Shivpuri | Jul 29, 2026 खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कनाखेड़ी की है। जहां परचून की दुकान पर बैठकर बातें करने की मना करने पर एक शख्स के साथ दो लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी ने पोहरी थाना पहुंचकर की है। जहां पुलिस ने फरियादी हरिराम की शिकायत पर से बुधवार दोपहर 3:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।