हाजीपुर: हाजीपुर नगर परिषद में स्व-गणना अभियान की समीक्षा बैठक, हेल्प डेस्क का सभापति ने किया शुभारंभ
हाजीपुर नगर परिषद में स्व-गणना अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया। समीक्षा बैठक के बाद नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्व गणना हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन किया गया।