कटघोरा: इश्क का खौफनाक अंत, प्रेमी ने जंगल में ले जाकर महिला का गला दबाकर बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Katghora, Korba | Apr 11, 2026 पसान थाना क्षेत्र के बहखाभर्रा जंगल में मिली महिला की लाश के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। आरोपी ने सुनसान जंगल में ले जाकर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब जंगल में महुआ पेड़ के पास 30-35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला।