हरदोई: महिला अस्पताल में डॉक्टर पर तीमारदार ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप, प्रसव पीड़ा होने पर ले गया था सीएचसी
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2024 विकास खंड अहिरोरी के ग्राम तिलकपुरवा मजरा गोंडाराव निवासी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि उसकी पत्नी पार्वती को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी ले गया। जहां से जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां पर डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पांच हजार रूपए आशा के माध्यम से मांगे, इस बीच गर्भवती के पेट में ही बच्चा मर गया। मामले की शिकायत CMS से की है।