राजनांदगांव: जिला पंचायत सभाकक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव जिला पंचायत सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को होने वाले मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।जहां विभिन्न जानकारियां मतगणना को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वरों को दी गई।