विदिशा नगर: पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू
26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसकी औपचारिक शुरुआत 18 जनवरी से की गई है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत कुल 14 प्लाटून शामिल की गई हैं गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में सभी प्लाटूनों द्वारा रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें परेड, अनुशासन और कार्यक्रम की रूपरेखा का अभ्यास किया गया।