विदिशा नगर: उदयपुर में मजदूर की मौत के मामले पर डीएफओ का बयान, जाँच जारी
गंजबासौदा के उदयपुर क्षेत्र में अवैध पत्थर खदान पर काम कर रहे मजदूर की नदी में डूबने से मौत के मामले में डीएफओ हेमंत यादव ने गुरुवार दोपहर 2 बजे अपना पक्ष रखा है। डीएफओ ने बताया कि वन क्षेत्र की जमीन पर अवैध उत्खनन को लेकर विभाग द्वारा पहले भी कई बार लोगों को समझाइश दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीती रात वन विभाग ने छापामार कार्रवाई नहीं की।