विदिशा नगर: सिविल लाइन पुलिस ने अहमदपुर व पुरनपुरा शराब दुकान के पीछे शराब पी रहे लोगों पर की कार्रवाई, मचा हड़कंप
शराब दुकानों के पीछे और आसपास के क्षेत्र में खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने उन पर कार्रवाई की गुरुवार दोपहर 2 बजे थाना टीआई आरके मिश्र और पुलिस बल अहमदपुर रोड स्थित शराब दुकान और पुरनपुरा चौराहे के नजदीक स्थित शराब दुकान के पीछे के खाली स्थान सड़क किनारे शराब पी रहे लोगों पर कार्रवाई की।