टीकमगढ़: नगर पालिका की खुली पोल: वार्ड 16 इंदिरा कॉलोनी में सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, बच्चों को हो रही परेशानी
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि एक तरफ टीकमगढ़ नगर पालिका स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीट रही है, वही आज दिन गुरुवार को टीकमगढ़ के वार्ड 16 मस्जिद के पीछे इंदिरा कॉलोनी की गली में नालियों की बदहाली साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी यदि जल्द ही नालियों की सफाई सुनिश्चित नहीं की गई तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।