मधुपुर: अब्दुल अजीज रोड में सड़क-नाली विवाद पर प्रशासनिक अधिकारी ने किया निरीक्षण, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
मधुपुर के अब्दुल अजीज रोड पर सड़क और नाली निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद की जांच के लिए प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। मापी में रास्ता आम उपयोग का पाया गया, जबकि नाली नहीं होने से 30 से अधिक घरों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। प्रशासन ने मामले का जल्द समाधान कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।