मंझनपुर: रमपुरवा में घर की मामूली तकरार ने लिया खतरनाक मोड़, युवती ने जहर खाया, जिंदगी की जंग जारी
फतेहपुर जनपद के थाना धाता क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय नेहा (पुत्री सुरेश कुमार) द्वारा घर में मामूली विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, घर में सामान्य कहासुनी के बाद नेहा ने यह कदम उठा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।