भिवानी: आईटीआई पास छात्र 31 मई तक प्राप्त कर सकते हैं अपना प्रमाण पत्र, कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने दी जानकारी
आईटीआई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जय भगवान ने बताया कि आईटीआई पास विद्यार्थी 31 मई तक किसी भी कार्य दिवस को अपने प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राय: देखने में आया है कि कई विद्यार्थी आईटीआई उतीर्ण करने के बाद भी अपने प्रमाण-पत्र संस्थान से लेने नहीं आते हैं। इस कारण काफी लम्बे समय तक उनके प्रमाण-पत्र संस्थान में ही रखें रहते हैं।