भिवानी: स्वीप अभियान के तहत गांव चांग में लोक गीत व भजनों के माध्यम से भजन पार्टी ने मतदान करने को किया प्रेरित
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप हुडा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप लोकसभा चुनाव 25 मई को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए थीम चुनाव का पर्व-देश का गर्व को लेकर स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की भजन पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।