भिवानी: लोकसभा चुनाव 25 मई को मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के होंगे विशेष प्रबंध मतदान केंद्रों के अंदर मतदाता मोबाइल, इलेक
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप लोकसभा चुनाव की सभी तैयारी हो चुकी हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे 25 मई को लोकतंत्र का त्यौहार मनाएं और वोट अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हीटवेव से बचाव के लिए भी सभी प्रबंध कर दिए गए हैं। इसके अलावा, मतदाताओं को क्यू मैनेजमेंट एप से भी बीएलओ जानकारी देंगे।