ब्यौहारी: ब्यौहारी में लगा जाम खुला, दोनों शव मेडिकल कॉलेज लाए गए, विशेषज्ञों की टीम करेगी पोस्टमार्टम
बाइक सवार भाजपा नेता और उनके साथी का शव रविवार सुबह ब्यौहारी शहडोल हाइवे पर मिला था परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शहडोल ब्यौहारी मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया था । अब मेडिकल कॉलेज शहडोल दोनों शव लाए गए है। और जाम खुल गया है। रविवार शाम लगभग 6 बजे दोनों शव मेडिकल कॉलेज पहुंचे है।