कहरा: मधेपुरा के सकलपुर में बाइक लूट के दौरान युवक को गोली मारी, PMCH रेफर
Kahara, Saharsa | Jan 19, 2025 मधेपुरा थाना क्षेत्र के सकलपुर के समीप अज्ञात अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान 1 युवक को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज फिर प्राइवेट अस्पताल सहरसा उसके बाद उस जख्मी को सदर अस्पताल सहरसा लाया गया। मगर डॉक्टर ने उस मरीज की स्थिति को देखते हुए उस मरीज को पटना PMCH रेफर कर दिया। जख्मी युवक का नाम राहुल कुमार है।