बांदा: बिसंडी गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Apr 2, 2026 बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसंडी गांव मे अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव का निवासी था।