इटावा: असबा गांव के बीहड़ में आग लगने से मचा हड़कंप, किसानों ने पाया आग पर काबू; 50 बीघा गेहूं की फसल बची
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के यमुना नदी किनारे स्थित असबा गांव के बीहड़ में मंगलवार दोपहर, अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से किसानों में हड़कंप गया। जिसके बाद किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। बताते चले बीहड़ से सटे मैदानी क्षेत्र में खड़ी गेंहू की 50 बीघा की फसल आग की चपेट में आने से बच गई, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।