प्रयागराज: महाकुंभ के बाद सड़कों की खराब स्थिति पर DM प्रयागराज ने लिया संज्ञान, निरीक्षण के लिए गठित की टीम
प्रयागराज में अभी कुछ दिनों पहले महाकुंभ का आयोजन हुआ। उस समय सड़क चमा चमा दिख रही थी लेकिन अब सड़को का हाल बेहाल है। सड़कों पर अब गड्ढा नजर आ रहा है जो की दुर्घटना को दावत दे रहा है। बाघमबारी गद्दी के तरफ जाने वाले सड़क पर तो गढ्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है।