प्रयागराज: 60 फीट रोड तारीक मस्जिद के पास अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया,हो रही कठिनाई #jansamasya
करेली थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड तारिक मस्जिद के पास अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आज रविवार को करीब रात 7:30 बजे संबंधित अधिकारी से वार्ता करने की कोशिश की गई,लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर चिंता जताई गई है।