हरसूद: नया हरसूद छनेरा में बाइक रैली निकालकर मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
Harsud, Khandwa | Apr 14, 2026 मंगलवार को नया हरसूद छनेरा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकरजी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ हरसूद इकाई द्वारा मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली संत बुखारदास बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक, मेन रोड छनेरा, फीलगुड चौराहा, परशुराम चौराहा, घोषी मोहल्ला चौराहा, भैरव चौक से होते हुए स्थित सिटी पार्क पहुंची।