कनाट प्लेस: दिल्ली सरकार के शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है: नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली विधानसभा के नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा क्रांति का ढोल पीटने वाली AAP सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है .उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षण संस्थानों में हायर एजुकेशन अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी है फीस में बेहिसाब वृद्धि और बजट में कटौती ने छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया है.छात्र दूर हो रहे हैं.